छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा में जिला अधिकारियों की ली बैठक

 

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बेमेतरा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली । बैठक के दौरान उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल के सचिव श्री सी.आर. प्रसन्ना, कलेक्टर रणबीर शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

श्री डेका ने जिले में संचालित “अमृत सरोवर” योजना की समीक्षा की । सरोवरों के आसपास पेड़ लगाने और जल संचयन के उपाय करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जल स्तर की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण जनों को जल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।*

राज्यपाल श्री डेका ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। राज्यपाल ने लाइव टीबी केस की जानकारी भी ली और जिला प्रशासन को जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया ताकि टीबी से बचाव और उपचार की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंच सके।

उन्होंने समाज कल्याण की समीक्षा करते हुए और बेहतर काम करने,विधवा आश्रम भवन जल्द बनवाने, ताकि जरूरतमंद को आश्रय मिले । उन्होंने कहा जो कमियां है उन्हें दूर कर लिया जाए । महिला एवं बाल विकास बाल संरक्षण में एक कार्य योजना बनाये । जिसमे शिक्षक,बच्चा और अविभावक हो, तीन अलग-अलग स्तर पर कलेक्टर से चर्चा कर बनाये।

इसके अलावा, राज्यपाल ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की समीक्षा भी की और टीबी उन्मूलन में रेड क्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जिले में चल रहे सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली ।

उन्होंने कहा कि शहरी/ग्रामीण महिलाओं के कौशल का उपयोग कर उनकी और आय बढ़ाने के बारे में अच्छे आइडिया के साथ काम करें ।

राज्यपाल ने “माँ के नाम पर एक पेड़” अभियान की समीक्षा की। राज्यपाल श्री डेका ने अधिकारियों से कहा कि वृक्षारोपण के महत्व के बारे में नागरिकों को और जागरूक किया जाए।

बैठक में सहकारी संस्थाओं की भी समीक्षा की गई, जिसमें राज्यपाल ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं का विकास करने करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए ताकि सही समय पर पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

राज्यपाल ने कृषि विभाग की समीक्षा की, जिसमें जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए चल रही गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने कोदो फसल प्रदर्शन और जैविक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker