छत्तीसगढ़रायपुर

बाढ़ संकट में मध्यप्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के साथ — ₹5 करोड़ की सहायता और राहत सामग्री भेजी

अतिवृष्टि से छत्तीसगढ़ में भारी जन-धन की हानि

CM मोहन यादव ने घोषित किया 5 करोड़ की आर्थिक सहायता व राहत सामग्री

CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार – “दोनों राज्य परिवार की तरह”

आपदा की घड़ी में दोनों राज्यों के बीच और मजबूत हुआ आत्मीय सहयोग

       भोपाल/रायपुर। छत्तीसगढ़ में अतिवृष्टि के कारण आई बाढ़ से जन-धन की भारी क्षति हुई है। इस आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ₹5 करोड़ की राशि और आवश्यक राहत सामग्री छत्तीसगढ़ भेजी जा रही है।

       डॉ. यादव ने कहा कि पड़ोसी राज्य होने के नाते यह हमारा दायित्व है कि हर संभव सहायता पहुँचाएँ। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर और भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आभार

       छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस मदद के लिए मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा—
“आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, बल्कि आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग बस्तर संभाग सहित प्रभावित जनों को निश्चित ही संबल प्रदान करेगा।”

       दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस संवाद ने संकट की स्थिति में आपसी सहयोग और आत्मीय संबंधों को और मजबूत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker