छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

       दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जंयती 2025-26 के उपलक्ष्य में विवेकानंद सभागार पद्‌मनाभपुर, उत्तई रोड, जिला जेल के सामने जिला-दुर्ग में संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती उमा कांती सिंह प्राचार्य सेठ बद्रीलाल खण्डेलवाल महाविद्यालय दुर्ग, डॉ अशोक तिवारी सहायक प्राध्यापक, मोती लाल साहू व्याख्यता सेजस कुम्हारी, ए.एक्का सहायक संचालक खे.यु.क. राजनांदगाव द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

       प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग के (दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगाव, मानपुर-मोहला चौकी कबीरधाम एवं खैरागढ़) से लगभग 112 पंजीकृत बालक बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नावेश चन्द्र साहू (राजनांदगाव), द्वितीय स्थान पर भावेश देशमुख (चौरागढ़) एवं तृतीय स्थान पर सूरज प्रकाश (दुर्ग) रहें। इन्हे खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला- दुर्ग द्वारा क्रमशः 15000 रूपए, 10,000 रूपए, 5,000 रूपए एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। दुर्ग संभाग स्तरीय युवा काव्य प्रतियोगिता में चयनित प्रथम तीन युवाओं को राज्य स्तरीय युवा काव्य पाठ प्रतियोगिता के लिए चुना गया। राज्य स्तरीय युवा काव्य पाठ प्रतियोगिता दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में सम्पन्न होगी।

       समापन समारोह दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पार्षद लीलाधर पाल, पार्षद ज्ञानेश्वर ताम्रकार एवं जिले के अधिकारीगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के निर्णायक ठाँ अभिषेक पटेल (सहायक प्राध्यापक), श्री अर्जुन कश्यप (व्याख्यता) एवं डॉ. वनिता राजपुत (शिक्षक) रहें। संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा निःशुल्क भवन, पेयजलएवं साफ- सफाई की व्यवस्था गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक एवं एम्बुलेंस व्यवस्था की गई। शिक्षा विभाग द्वारा व्यायाम शिक्षकों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में  भरत ताम्रकार (प्रशिक्षक खेलों इंडिया), भूपेन्द्र हिरवानी, ईश्वरी देशमुख, श्रीमती मृदुला गुप्ता, श्रीमती रीणा चन्द्रवंशी, सुजीत यादव, एवं महेश यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप भुवाल, संतोष यादव एवं खिलेन्द्र कुमार साहू ने किया।अभार प्रदर्शन विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker