छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

अहिवारा टाउनशिप मार्केट में बना सुलभ शौचालय, स्वच्छता पर नगर पालिका ने दिया विशेष जोर

       नंदिनी-अहिवारा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका द्वारा टाउनशिप मार्केट में स्टेट बैंक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया है। यह कदम सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती भीड़ और स्वच्छता की जरूरत को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

       मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि टाउनशिप मार्केट क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिसके कारण यहां गंदगी की शिकायतें मिलती थीं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए और नागरिकों को शिकायत करने का मौका नहीं मिलना चाहिए।

       अधिकारियों ने साफ-सफाई बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी अपील की गई है कि हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे और नगर पालिका के प्रयासों में सहयोग करे।

       मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि समय-समय पर सफाई कर्मी क्षेत्र में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे ताकि “स्वच्छ भारत मिशन” को सफल बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker