छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑनलाइन लखपति महिला दीदी के साथ संवाद एवं सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

       दुर्ग। माननीय प्रधानमंत्री का ऑनलाइन लखपति महिला दीदी के साथ संवाद एवं सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम 11 मार्च को ग्राम पंचायत करंजा भिलाई विकासखण्ड.दुर्ग में संम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन;बिहान स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं माननीय प्रधानमंत्री जी का संवाद सुना गया एवं 1 लाख रूपये से अधिक वार्षिक सालाना आय प्राप्त करने वाली दीदियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अश्विनी देवांगन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग श्री रूपेश पाण्डे, विकास विस्तार अधिकारी श्री अशोक साव भी सम्मिलित हुए। जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत महिला लखपति पहल हेतु दीदीयों का चयन लखपति बनाने हेतु किया गया है दुर्ग जनपद के 04 क्लस्टर में 61000 से 100000 से ऊपर लखपति महिलाएं चयनित है।

       मैदानी स्तर पर दीदीयों को लखपति बनाने हेतु कई सार्थक पहल किए जा रहे  है, जैसे – परंपरागत कृषि के साथ-साथ सरसों, गेंदा फुल, मोंगरा फूल इत्यादि की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ के मुताबिक कृषि के साथ-साथ फैंसी स्टोर, मछलीपालन, बटेर पलान, गमला निर्माण, किराना दुकान, कपड़ा व्यवसाय, हथकरधा इत्यादि कार्यों को शामिल किया गया है इन कार्यों के सुचारू रूप से संचालन हेतु एनआरएलएम के समस्त फेंडर मुख्यतः लखपति सीआरपी का कार्य विशेष प्रशंसनीय है। साथ ही सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं समस्त पीआरपी का कार्य उल्लेखनीय एवं सहयोग पूर्ण रहा है।

       11 मार्च 2024 को माननीय प्रधानमंत्री जी के लखपति दीदी पहल के देशवासी शुभारंभ के अवसर पर दुर्ग जनपद अंतर्गत इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसके तहत प्रोत्साहन स्वरूप 1215 लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। जिनमें से कोनारी से झूनिया साहू (तेल, पेराई का कार्य), पूर्णिमा यादव, पिसेगांव (मुर्गीपालन), सोनम साहू, गुड्डी यादव, पूर्णिमा साहू (फैंसी व जनरल स्टोर), ममता चंद्राकर, कुथरेल (अगरबत्ती निर्माण) को पत्र भेंट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker