छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति के ऐतिहासिक बस्तर प्रवास को लेकर लालबाग मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां

 

मंत्री श्री केदार कश्यप और विधायक श्री किरण देव ने लिया जायजा

जगदलपुर, देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर जगदलपुर के लालबाग में तैयारी की जा रही है। राष्ट्रपति के हाथों जगदलपुर में आयोजित होने वाले ‘बस्तर पडुंम 2026 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता’ का शुभारंभ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप और जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने लालबाग मैदान का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री कश्यप और विधायक श्री देव ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों, मंच की साज-सज्जा और वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत की जा रही व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के आगमन पर बस्तर की गरिमा के अनुरूप ही भव्य स्वागत और आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने मंत्री महोदय को अब तक की गई तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा दिया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव बतरा भी उपस्थित रहे, जिन्हें मंत्री एवं विधायक द्वारा समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker