छत्तीसगढ़

स्वदेशी मेला का आयोजन प्रथम बार भिलाई मे

स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा इस्पात नगरी भिलाई में पहली बार स्वदेशी मेला स्वालंबन की ओर बढ़ता भारत.. का आयोजन 13 मार्च से 19 मार्च तक जयंती स्टेडियम के सामने मैदान में आयोजित किया जाएगा, इस हेतु आज दिनांक 23 फ़रवरी 2026 को भिलाई होटल कॉफी हाउस भिलाई जिला दुर्ग में स्वदेशी मेला की प्रारंभिक बैठक सपन्न हुई,जयंती स्टेडियम में 13 मार्च से 19 मार्च तक मेले मे स्वदेशी उत्पाद और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने भव्य मेला आयोजित किया जाना है उसके पूर्व तैयारी को लेकर समाज के विविध संघटन,समाजसेवी, स्वदेशी प्रेमी बंधु और नारी शक्ति इस बैठक में उपस्थित हुए,बैठक में मुख्य रूप से ,श्री अमर बंसल प्रांत प्रमुख स्वदेशी मेला, श्री सुब्रत चाकी प्रबंधक (CBMD) ,प्रांत संपर्क प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, जी आर जगत मेला सहा. प्रबंधक, जयेश पंचाल, रायपुर से उपस्थित रहे ,जगत जी ने बताया की मेले मे वृहत डोम लगेंगे जिसमे भारत के 22 राज्यों के स्टाल की सहभागिता के साथ, स्थानीय स्वदेशी प्रोडक्ट के स्टाल भी लगेंगे, मेले मे स्वदेशी वस्तुओ की पहचान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताये व स्पर्धाये, व्यंजन (फ़ूड) आकर्षक का केंद्र रहेगा। मेला प्रबंधक श्री चाकी जी ने बताया की मेला आयोजन समिति के कार्य और उनकी भूमिका के विषय मे ओराकेश डाला, प्रांत मेला प्रमुख श्री अमर बंसल जी ने स्वदेशी मेला के उद्देश पर मार्गदर्शन किया, कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश पाटिल, प्रांत प्रमुख संघर्ष वाहिनी ने किया, बैठक में स्वालंबी भारत अभियान के सह समन्वयक श्री संजय चौबे, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, लघु उद्योग भारती, प्रबोध भारती, के पदाधिकारी ,वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी,सम-वैचारिक संगठन के पदाधिकारी, अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे,बैठक की सुचारू व्यवस्था श्री पोषण साहू जी , श्री मोहन बागुल जी ने देखा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker