छत्तीसगढ़

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के एलुमनी एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रायपुर के कठाडीह स्थित विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) मनोज दयाल से शिष्टाचार भेंट

केटीयूजेएमएए प्रतिनिधिमंडल ने कि कुलपति से शिष्टाचार भेंट
रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के एलुमनी एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रायपुर के कठाडीह स्थित विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) मनोज दयाल से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान एलुमनी एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने संघ की वार्षिक प्रतिवेदन – 2025 कुलपति को प्रस्तुत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। साथ ही एसोसिएशन के औपचारिक शुभारंभ के संबंध में भी चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय परिसर में एसोसिएशन के कार्यालय हेतु एक कक्ष आवंटित करने तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एलुमनी एसोसिएशन के लिए अनुभाग तैयार किए जाने का अनुरोध करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल के साथ विश्वविद्यालय के प्रगतिशील विकास से जुड़े विभिन्न विषयों—शैक्षणिक गतिविधियाँ, प्रशिक्षण, कौशल विकास, एलुमनी व्याख्यान शृंखला तथा विद्यार्थियों के नियोजन पर विस्तृत चर्चा की गई।
एलुमनी एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल में डॉ. के. एन. किशोर (अध्यक्ष), डॉ. बिचित्रानंद पंडा (महासचिव) तथा सदस्य अनंत वर्मा, खुबचंद साहू, डॉ. प्रज्ञा गुप्ता और तरण माणिकपुरी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker