23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा ने निकाली विशाल मशाल रैली
शहीद दिवस केवल श्रद्धांजलि देने का दिन नहीं है, यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए अपना योगदान दें। – राहुल टिकरिया भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
शहीद भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, उनका साहस, देशभक्ति और त्याग हमें सिखाता है कि जब बात राष्ट्र की हो, तो व्यक्तिगत स्वार्थों का कोई महत्व नहीं होता। -सुरेंद्र कौशिक
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में दुर्ग के पटेल चौक से मशाल रैली प्रारंभ हुई इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री दिलीप साहू ,उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, राजीव पांडेय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह महामंत्री अनिकेत यादव आरुणि दानी उपस्थित रहे| रैली शहर के मुख्य मार्ग पुराना बस स्टैंड, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कंपलेक्स, पोलसाय पारा चौक, श्री शिवम मॉल के सामने से होते हुए अग्रसेन चौक शहीद चौक में पहुंचकर आम सभा के पश्चात संपन्न हुई | इस अवसर पर उपस्थित नेताओं के द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव, कोई याद कर उपस्थित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं आमजन मानस को देश की एकता अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करते हुए आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने का आह्वान किया |
इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि जिसे हम शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं। 23 मार्च का यह दिन हमें उन अमर क्रांतिकारियों की याद दिलाता है जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
आज ही के दिन वर्ष 1931 में भारत माँ के वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजी हुकूमत ने फाँसी दे दी थी। इन वीरों ने हँसते-हँसते अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन देश की आज़ादी के सपने को झुकने नहीं दिया।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने आगे कहा कि शहीद भगतसिंह ,राजगुरु और सुखदेव का अद्भुत बलिदान भी हमें यह संदेश देता है कि देश की रक्षा और सम्मान के लिए हर कठिनाई को हँसते हुए स्वीकार करना चाहिए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मैं आह्वान करता हूं की शहीद दिवस केवल श्रद्धांजलि देने के रूप में ना मनाएं, बल्कि यह दिन हमें अपने कर्तव्यों का स्मरण भी कराता है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए अपना योगदान दें।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव केवल एक नाम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा के प्रतीक हैं। उनका साहस, देशभक्ति और त्याग हमें सिखाता है कि जब बात राष्ट्र की हो, तो व्यक्तिगत स्वार्थों का कोई महत्व नहीं होता।
हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश को मजबूत, आत्मनिर्भर और विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि आज के युवा वर्ग को विशेष रूप से इन अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस उम्र में लोग अपने भविष्य के सपने देखते हैं, उस उम्र में इन वीरों ने देश के भविष्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें हम देश की एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे,
हम समाज में भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देंगे,और भारत माता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। 23 मार्च केवल एक तिथि नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को प्रज्वलित करने वाला पावन दिवस है। यह वह दिन है जब भारत माँ के वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव हँसते-हँसते मातृभूमि के चरणों में अपने प्राणों की आहुति देकर अमर हो गए।
जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, जब अत्याचार अपने चरम पर था, तब हमारे वीर शहीदों ने अपने लहू से आज़ादी की इबारत लिखी। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि सच्चा देशभक्त अपने राष्ट्र के सम्मान के लिए हर सीमा पार कर सकता है।
आयोजित मशाल रैली में जिला भाजपा सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल प्रवक्ता नितेश साहू अरुण सिंह रितेश शर्मा कार्यालय मंत्री आसिफ अली, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, सोशल मीडिया जिला संयोजक, रजनीश श्रीवास्तव, कार्यालय सह प्रभारी जय श्री राजपूत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र ( राजू )साहू, मनीष पुनाचा श्वेता यादव अविनाश मिश्रा शिशिर राठौर उल्लास साहू मंत्री शुभम साहू राजेंद्र पटेल उमंग ताम्रकार हर्ष चंदेल राहुल देवांगन आदेश कुमार राहुल दीक्षित कोषाध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी सह कोषाध्यक्ष उमेश कोटवानी मयंक बोथरा कार्यालय मंत्री राम फुटान सह कार्यालय मंत्री तुषार सोनी मीडिया प्रभारी राहुल गजभिये मीडिया सह प्रभारी साइना गायकवाड सोशल मीडिया प्रभारी सुमित सिंह सब प्रभारी गौरव चंदनिया आईसीएल प्रभारी आदर्श शर्मा प्रभारी मानवेंद्र मोर विधि एवं तकनीकी प्रभारी अब्दुल्लाह कुरेशी सह प्रभारी रोहन मोटवानी कन्या शक्ति संयोजिका विशाखा शैलजा, सह संयोजीका मनीषा चौधरी अनन्या सिंह प्रचार प्रसार मंत्री वीर ताम्रकार गगन सिंह दीपक पाठक चंदन टांडी तुषार राजपूत प्रशिक्षण प्रमुख आयुष सिंह सह प्रमुख निलेश बंजारे स्वच्छता प्रमुख हर्ष लोढ़ा सह प्रमुख सुजीत यादव नीति अनुसंधान प्रभारी जिनेश जैन सह प्रभारी लक्की अग्रवाल खेल एवं कला प्रभारी अभिषेक टंडन सह प्रभारी पंकज पटेल कार्य समिति सदस्य संभव जैन, थलेश्वर साहू ,महेश वर्मा ,प्रवीण साहू, हितेश पटेल ,यशवंत देवांगन ,शुभम सिंह, मधुर सोनी, सोमू सारथी ,विकास सोनी , विशेष आमंत्रित सदस्य राहुल भट्ट लिलेश्वर चंदेल राजा बैरागी रवि साहू नम्रता बांसोड़ उपमन्यु द्विवेदी शिवकुमार सोनी राहुल सिंह राजपूत मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री चंडी शीतला मंडल अनिल साहू, महामंत्री हेमनाथ बिट्टू साहू, सदर गौरव पथ विशाल शर्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल निरंजन दुबे सिकोला भाटा पटरी पार अनुराग रायजादा महामंत्री निलेश सिन्हा कसारीडीह बोरसी मंडल पीयूष श्रीवास्तव अंजोरा मंडल विनोद साहू महामंत्री चमन यादव अंडा निकुम लक्ष्मण यादव, कुटाई करण सिंह, मरोदा पुरैना मनोज साहू रिसाली रुपेश यादव कुम्हारी राजू साहू महामंत्री सुमित द्विवेदी पाटन कुणाल वर्मा महामंत्री तन्मय धुर्वे अमलेश्वर रवि सिंगौर महामंत्री मनीष कोसले जामगांव आर लुभम बंछोर दरबार मोखली पुष्कर साहू धमधा जितेंद्र साहू महामंत्री योगेश बंजारे बोरी लिटिया राहुल उमरे महामंत्री नकुल साहू सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे |




