छत्तीसगढ़

स्वदेशी मेला का भव्य शुभारम्भ

 

सात दिन तक सैकड़ों स्वदेशी उत्पाद व विभिन्न स्टॉल, मनोरंजक आधुनिक झूला और सांस्कृतिक मंच व पारम्परिक कार्यक्रमों की होंगी गूंज

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे शुभारम्भ

पहले दिन लोकप्रिय राष्ट्रीय गायिका सारेगामा टीवी फेम ऐश्वर्या पंडित की होंगी आकर्षक प्रस्तुति

कवर्धा 27 मार्च से शहर में भव्य स्वदेशी मेला का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय विपणन विकास केंद्र स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित है, स्वदेशी मेला संयोजक डॉक्टर अतुल जैन ने बताया की शहर व जिलेवासियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है की ऐसे वृहद मेले का आयोजन हमारे जिले शहर मे हो रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों मे स्वदेशी वस्तुओ के प्रति जागरूकता, उन्हें स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध कराना और लोगों को स्वदेशी उत्पाद कार्य व विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर उनका सामरिक मानसिक सामाजिक विकास करना है। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, पूर्व विधायक सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व अन्य सभी सम्मानीय जनप्रतिनिधीगण उपस्थित रहेंगे।

मेला बहुत वृहद और भव्य तरिके से आयोजित किया जा रहा है, जिसमे सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित होकर सेवा भाव से कार्य कर रहे है, मेले मे स्टॉल, विभिन्न सुंदर सामग्री विक्रय के साथ–साथ युवाओं व प्रतिभाओ के विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिता, आयोजन, समसमायिक शिक्षा घटना को जोड़कर सुधार व ज्ञान प्राप्ति हेतु उपक्रम किये जा रहे है। बच्चों व महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिता, महिलाओं की सहभागिता व शिक्षा व आयोजन से उन्हें जोड़कर रखा जा रहा है, जहा उन्हें बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। मेला प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जहा शाम 6 बजे से प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक,साहित्यिक व छत्तीसगढ़ की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी, कार्यक्रम मे बड़े राष्ट्रीय कलाकारो के साथ राज्य अंचल व स्थानीय प्रतिभाओ को भी मौका दिया जा रहा है, जिससे सभी स्थानीय प्रतिभाओ को निखारा जा सके। पहले दिन लोकप्रिय राष्ट्रीय गायिका सारेगामा टीवी फेम ऐश्वर्या पंडित की आकर्षक प्रस्तुति होंगी।

*आयोजन दौरान होंगे प्रबुद्ध वर्ग व परिवार सम्मेलन*

आयोजन दौरान प्रबुद्ध वर्ग व परिवार सम्मेलन होंगे। जिसमें सभी उपस्थिति परिवार जन विभिन्न सामाजिक मेल और मुद्दों पर सामूहिक परिचर्चा करेंगे। कार्यक्रम मे लगभग 200 से अत्यधिक स्टॉल लगे है जहां घरेलू उपयोग व मनपसंद की सभी विभिन्न वस्तुओ का आकर्षक स्टॉल देखने को मिलेगा, साथ ही फ़ूड स्टॉल मे सभी प्रकार के खाने की सामग्री उपलब्ध होंगी।

*मेले मे सुरक्षा, जागरूकता, और सुविधा पर विशेष ध्यान*

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में सभी आने वाले आमजन, कलाकार व सभी लोगो की सुरक्षा की महत्वपूर्ण व्यवस्था की गयी है सभी उपस्थिति लोगो की कैमरे से निगरानी की जाएगी साथ ही किसी प्रकार की असुविधा के लिए कार्यलय से सम्पर्क कर सकते है। लोगों को स्वच्छ्ता व अन्य जागरूकता प्रदान की जाएगी और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो इस पर ध्यान दिया जाएगा, आयोजन समिति में मेला प्रमुख मार्गदर्शक सुब्रत चाकी जी,संयोजक अतुल जैन, सह संयोजक अमित बरडिया, संदीप अग्रवाल, स्वागत समिति मे प्रमुख शेखर बख्सी, व राघव साहू महिला प्रमुख रेखा पाण्डेय रश्मि शर्मा व अन्य दायित्वधारी समिति सदस्य प्रमुखता से तैयारी मे लगे है। आयोजित समिति ने कार्यक्रम मे आने व सहयोग प्रदान करने आम जनता से भी सहयोग की अपेक्षा मांगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker