छत्तीसगढ़

बड़ा फर्जीवाड़ा: शिक्षकों के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी हुआ, मचा हड़कंप।

दुर्ग,जिले के 11 आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 11 संविदा शिक्षकों के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी होने का खुलासा हुआ है। इसी नियुक्ति पत्र के जरिए जब एक महिला शिक्षिका जेपी नगर कैंप-2 स्थित स्कूल में ज्वाइनिंग करने पहुंची तब इसका भंडाफोड़ हुआ।

स्कूल प्राचार्य को नियुक्ति पत्र देखकर इसके फर्जी होने की शंका हुई। उन्होंने महिला को आदेश की फोटोकॉपी कराने भेज दिया। फिर तुरंत जिला शिक्षा विभाग से संपर्क कर जानकारी ली। पता चला कि डीईओ कार्यालय से किसी भी तरह का नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुआ है। इसके बाद प्राचार्य इंतजार करती रही, लेकिन शिक्षिका नहीं लौटी। इससे पत्र के फर्जी होने की पुष्टि हो गई।

इसके बाद प्राचार्य सुधा कुर्रे ने जिला शिक्षा अधिकारी को फर्जी नियुक्ति पत्र को लेकर लिखित शिकायत की है। इसी शिकायत पत्र के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने एसपी कार्यालय और कोतवाली थाने में शिकायत की है। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने का प्रतिवेदन दिया है। पत्र में शिक्षकों का पद और प्रारूप दोनों में खामियां थी। इस वजह से पत्र को फर्जी या एडिट पाया गया है।
बता दें कि नियुक्ति पत्र के अनुसार तीन अलग-अलग विषयों के लिए शिक्षकों को 1 अप्रैल को स्कूलों में जाकर ज्वाइन करने आदेश दिया गया है। हिंदी विषय के लिए किसन सहारे को नेवई, रोहिणी साहू को दुर्ग, दीपिका धुरंधर को बोई, गणित विषय के लिए राजेश देवांगन को देवादा, भारती निर्मलकर को धमधा, रिचा शर्मा को अंजोय, नेहा राठौर को बासिन, श्वेता कौर को कैंप 2 छावनी, किरण पटेल को कुम्हारी, वाणिज्य विषय के लिए नियुक्त किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker