छत्तीसगढ़
जिला पंचायत सदस्य किरण अमर साहू द्वारा पानी टैंकर भेट किया गया
डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत अछोली को जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण अमर साहू द्वारा 15 वें वित की राशि से गांव में पेयजल की समस्या को देखते हुए चलित पानी टैंकर भेंट किया गया, जिससे कि गर्मी के दिनों में गांव के जिन वार्ड में पेयजल की समस्या रहता है वहां सुगमता से पानी टैंकर पहुंचा जा सके वही वैवाहिक कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी पंचायत को प्राप्त पानी टैंकर मानव सेवा की ओर अभूतपूर्व योगदान के लिए ग्राम सरपंच नंदकुमार साहू, उप सरपंच पुखराज साहू, एवं सभी वार्ड पंच ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण अमर साहू का आभार व्यक्त किया l




