पिथौरा के युवराज सिन्हा को मिली बीएससी कृषि (ऑनर्स) की उपाधि, गुरुजनों और माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर द्वारा आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में क्षेत्र का गौरव बढ़ाते हुए पिथौरा निवासी युवराज सिन्हा को बीएससी कृषि ऑनर्स (B.Sc. Agri. Hons) की उपाधि से नवाजा गया है। युवराज ने यह डिग्री 70.09% अंकों के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।
युवराज सिन्हा ने अपनी चार वर्षीय कृषि शिक्षा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत संचालित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर से पूरी की है।
सफलता का श्रेय अपनों को दिया
इस विशेष उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए युवराज सिन्हा ने कहा कि इस मुकाम तक पहुँचने में उनके आदरणीय गुरुजनों का कुशल मार्गदर्शन, माता-पिता का अटूट आशीर्वाद और सभी मित्रों का सहयोग हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा।
जगदलपुर कृषि महाविद्यालय में टीप को दिया बधाई
उन्होंने कॉलेज के अधिष्ठाता (डीन) सर, सभी प्रोफेसरों और शिक्षण स्टाफ का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों की प्रेरणा से ही उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। युवराज ने अपने सभी शुभचिंतकों को उनके स्नेह और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कठिन परिश्रम और निरंतरता से पाई सफलता
उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों, मित्रों और परिवारजनों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।




