खैरागढ़ में स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच का जिला विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग भव्य रूप से संपन्न
स्वदेशी से स्वावलंबन, स्वावलंबन से राष्ट्र उन्नति।
खैरागढ, जिला इकाई खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (K.C.G.) के तत्वावधान में एक दिवसीय “जिला विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग” कार्यशाला का आयोजन 26 मई 2026 को में भव्यता, गरिमा एवं सांगठनिक अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं, युवाओं, किसानों एवं स्वदेशी विचार से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वदेशी, शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में , एवं की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में स्वदेशी विचार, संगठनात्मक अनुशासन और सामाजिक सहभागिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
प्रथम सत्र में ने “स्वदेशी विकास यात्रा” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्व एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं ने महापुरुषों के जीवन परिचय पर प्रभावी प्रस्तुति दी।
द्वितीय सत्र में ने “स्वावलंबी भारत अभियान” विषय पर स्वरोजगार, कौशल विकास एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता पर विस्तृत विचार रखे। तृतीय सत्र में पुनः दिनेश पाटिल ने “कार्यकर्ता एवं दायित्व बोध” विषय पर संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया।
तकनीकी सत्र में ने शासकीय योजनाओं, MSME लोन एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की। इस दौरान उपस्थित युवाओं एवं उद्यमियों ने योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में की विशेष उपस्थिति रही। वहीं खैरागढ़ नगर की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से अपने नए दायित्व ग्रहण किए।
संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में जिला टोली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला संरक्षक , सह-संयोजक , , महिला प्रमुख , सहकारिता एवं स्वावलंबन प्रमुख , किसान प्रमुख एवं युवा आयाम प्रमुख सहित पूरी जिला टोली के अथक परिश्रम की सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक एवं समस्त जिला टोली ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि प्रशिक्षण वर्ग से प्राप्त विचार और प्रेरणा को कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक युवा, किसान एवं उद्यमी तक पहुँचाएंगे तथा स्वदेशी एवं स्वावलंबन के संदेश को जन-जन तक ले जाएंगे।




