छत्तीसगढ़

पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक में अहम निर्णय

किसी भी स्थिति में पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

नई दिल्ली/पटना। जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया की मासिक वर्चुअल बैठक का आयोजन प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की मजबूती को लेकर गंभीर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आर. सी. श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
बैठक का शुभारंभ करते हुए डॉ. आर. सी. श्रीवास्तव ने संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ पत्रकारों के हितों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अनुराग सक्सेना ने प्रिंट, डिजिटल एवं सोशल मीडिया के साथ-साथ स्वतंत्र पत्रकारों के हितों की सुरक्षा को संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान बदलते मीडिया परिवेश में सभी वर्गों के पत्रकारों को समान अवसर और सुरक्षा मिलना आवश्यक है।
बैठक में बिहार प्रदेश इकाई के संयोजक कुणाल भगत तथा बिहार अध्यक्ष अकबर इमाम ने जानकारी दी कि पटना में जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया का प्रदेश कार्यालय प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे स्थानीय पत्रकारों को संगठनात्मक स्तर पर बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
इस दौरान अजय त्रिपाठी, बी. त्रिपाठी, पिंटू, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, संतोष तिवारी, संजय सिंह, राजू नारायण, बलदेव चौधरी, मोहम्मद कादिर, आदित्य भारद्वाज, श्याम सुंदर, मृगांक शेखर सहित आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकारों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।
बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि किसी भी स्थिति में पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा संगठन उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker