बिहार सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाए, आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित की जाए तथा हमारे खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और आईपीएल जैसे वैश्विक मंचों पर बिहार और भारत का गौरव बढ़ाएं।
हमारा लक्ष्य स्पष्ट है- राष्ट्रीय स्तर के खेलों में बिहार को नंबर-1 बनाना और युवाओं को खेल के माध्यम से सम्मान, अवसर एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना।




