छत्तीसगढ़

चेहल्लुम पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हजरत इमाम हुसैन को दी श्रद्धांजलि, भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील

पटना। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने चेहल्लुम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन एवं कर्बला के सभी शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हजरत इमाम हुसैन की महान कुर्बानी सदैव अमर रहेगी। उनका त्याग, सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्बला की घटना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, सत्य के प्रति अडिग रहने और मानव मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश एवं देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि चेहल्लुम का पर्व आपसी भाईचारे, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सद्भाव तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने सभी नागरिकों से सामाजिक एकता को मजबूत करने और परस्पर सम्मान एवं सहयोग की भावना बनाए रखने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे पावन अवसर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं तथा सभी को मिल-जुलकर शांति और सौहार्द के साथ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker