छत्तीसगढ़

स्वच्छता, सम्मान और सुरक्षाः राजनांदगांव की कुमारी बाई के जीवन में स्वच्छ भारत मिशन से आया सकारात्मक बदलाव

सेवा की कहानी

रायपुर, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा का एक नया अध्याय लिख रहा है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा निवासी श्रीमती कुमारी बाई के परिवार के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। घर में व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण से उनके परिवार को खुले में शौच की समस्या से मुक्ति मिली है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं को एक सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण प्राप्त हुआ है।

प्रक्रिया और वित्तीय सहायता

ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा में जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र परिवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। ग्रामसभा से अनुमोदन और सत्यापन के बाद पात्र हितग्राहियों के लिए शौचालय निर्माण स्वीकृत किए गए। इसी कड़ी में श्रीमती कुमारी बाई का चयन किया गया और उनके परिवार को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद परिवार को इसके नियमित उपयोग और साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया।

बदली दिनचर्या और घटे चिकित्सीय खर्च

घर में शौचालय बन जाने से परिवार की दिनचर्या में बड़ा बदलाव आया है। अब परिवार के सदस्यों को शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। श्रीमती कुमारी बाई ने बताया कि स्वच्छ वातावरण मिलने से बच्चों में दस्त और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका कम हुई है, जिससे दवाइयों और इलाज पर होने वाले खर्च में भी खासी कमी आई है। बीमारियां घटने से परिवार के कार्य दिवस बचे हैं, जिसका सीधा सकारात्मक असर उनकी आजीविका और आर्थिक स्थिति पर पड़ा है। कुमारी बाई के इस बदलाव से पूरा गांव स्वच्छता के प्रति प्रेरित हो रहा है।

गांव में नियमित कचरा संग्रहण

ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है। गांव को साफ-सुथरा रखने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत स्वच्छता दीदियों द्वारा प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शनिवार को घर-घर जाकर कचरा एकत्र किया जाता है।

श्रीमती कुमारी बाई ने अपने परिवार को यह सुरक्षित और स्वस्थ जीवन देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker