स्टारलिंक को भारत में अनुमति देने के विरोध में स्वदेशी महिला नेतृत्व का कड़ा रुख
स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान से जुड़ी समस्त महिला कार्यकर्ताओं की ओर से एलन मस्क की उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को भारत में अनुमति देने के विषय पर कड़ा विरोध व्यक्त किया गया है।
स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय महिला प्रमुख श्रीमती अर्चना मीना जी, अखिल भारतीय सह महिला प्रमुख डॉ. सुनीता भरतवाल जी एवं डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी जी, श्रीमती विजय रश्मि जी तथा स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय महिला सह समन्वयक श्रीमती सुमन मूथा जी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल संप्रभुता और भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता सर्वोपरि हैं।
भारत की सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। भारत में स्वदेशी तकनीक और स्वदेशी विकल्पों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
हम सभी महिलाएँ राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ दृढ़ता से खड़ी हैं।




