छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में उठे भाजपा और कांग्रेस के बीच जनसंवाद, राजेंद्र साहू ने जनता को बताया कांग्रेस के विकल्पों के महत्व

भाजपा नेताओं के चुनावी वादों से आम जनता का भरोसा उठा

राजेंद्र साहू कांग्रेस की सरकार बनने पर 5 न्याय योजनाओं और 25 गारंटियों का लाभ पूरे देश को मिलेगा

       दुर्ग। भाजपा नेताओं के वादों पर आम जनता का भरोसा उठा है, और इसका एक उदाहरण दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र साहू के जनसंपर्क अभियान में दिखा। उन्होंने जनसभा में कहा कि राजेंद्र साहू, किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं और अपने आदिकाल से ही छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस के वादों को पुनः साकार करने का वादा किया, जिसमें युवाओं को नौकरी, बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं को आत्मनिर्भरता, और गरीबों को समान शिक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान देने का वादा शामिल है। इसके बावजूद, उन्होंने भाजपा के वादों की भी चुनौती दी, जिसमें भाजपा के कुछ वादों के अस्तित्व का सवाल उठाया और उन्हें ‘जुमलेबाजी’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने जनता को बताया कि भाजपा ने वादों का पूरा नहीं किया और उनकी सरकार द्वारा लाए गए कई नीतियों का विरोध किया। इस प्रकार, राजेंद्र साहू ने जनसभा में अपने और कांग्रेस के उद्देश्यों को स्पष्ट किया और जनता को उनके विश्वास के लिए प्रेरित किया।

       दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की मौजूदगी में पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पचपेड़ी से जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान ग्राम पचपेड़ी में एक आमसभा को सम्बोधित करते हुए चैतन्य बघेल ने कहा कि राजेन्द्र साहू किसी परिचय के मोहताज नहीं है। हमेशा सामाजिक कार्यों में महती भूमिका अदा की है। वे विगत दो बार के विधानसभा चुनाव में पाटन विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी रहे हैं और दोनों विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने जीत हासिल किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री बने। मौजूदा सांसद विजय बघेल पूरी तरह निष्क्रिय रहे हैं। उन्हें लापता सांसद की उपमा देना अतिश्योक्ति नहीं होगी।

       चैतन्य बघेल ने कहा कि मौजूदा सांसद विजय बघेल पांच साल के कार्यकाल में निष्क्रिय रहे हैं। अपने सांसद कार्यकाल के दौरान पाटन सहित समूचे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की कभी सुध नहीं ली। कांग्रेस शासनकाल के दौरान चुनावी घोषणापत्र में शामिल सभी वायदों को पूरा किया गया है। किसानों की कर्जमाफी, धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये करने, बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने जैसे फैसले किये गए। गरीबों को समान शिक्षा देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम की स्थापना की गई थी। दो रुपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की गई। आमसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। भाजपा वाले वादा करके भूल जाते हैं। वादाखिलाफी करना उनका मुख्य उद्देश्य रहता है। जनता जनार्दन को हमेशा बरगलाने और चुनावी जुमलेबाजी करने का काम भाजपा ने किया है। भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि हर एक के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। विडम्बना है कि किसी के खाते में पन्द्रह रुपये भी नही आए। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया किया था लेकिन रोजगार किसी को नहीं मिला। नोटबंदी और जीएसटी लाकर व्यापारियों का व्यापार चौपट कर दिया। खाद बीज का

       दाम बढ़ाकर किसानों को माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी। आज मंहगाई चरम सीमा पर है। रजिस्ट्री शुल्क में तीस फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। भारतीय जनता पार्टी ने अबकी बार चार सौ पार का नारा दिया है। इसके पीछे उनका मुख्य उद्देश्य बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को बदलना है। अगर संविधान बदल गया तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा और आरक्षण खत्म हो जाएगा। राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर युवाओं को तीस लाख नौकरी दी जाएगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। मनरेगा के मजदूरों को 400 रुपए मजदूरी दी जाएगी। महालक्ष्मी नारी न्याय योजना के तहत प्रत्येक महिला को एक लाख रुपये सालाना दिया जाएगा जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। आमसभा को भिलाई तीन चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिला पंचायत की पूर्व सभापति जयश्री वर्मा, पुरषोत्तम तिवारी ने भी संबोधित किया।

       कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज पाटन विधानसभा क्षेत्र के पचपेड़ी, औंधी, नारधी, बटंग, पाहंदा, अम्लेश्वर, अमलेश्वरडीह, कोपेडीह, महुहार, झीठ, मोतीपुर, जामगांव एम, रूही, सावनी, बठेना, पाटन अटारी, देवादा, फुंडा, गोड़पेंड्री, सेलूद में जनसंपर्क किया। सुबह से शुरू हुआ जनसंपर्क कार्यक्रम रात तक जारी रहा। पाटन लोकसभा चुनाव प्रभारी कौशल चन्द्राकर अश्वनी साहू राजेश्वर सोनकर महेंद्र वर्मा जवाहर वर्मा राकेश ठाकुर अशोक साहू दिनेश टण्डन मोरध्वज साहू जयश्री वर्मा संतोषी तिवारी पुरुषोत्तम तिवारी रोहित साहू राकेश ठाकुर हरिओम चन्द्राकर अशोक साहू देवकुमार निषाद ललित सिन्हा मोनु साहू गजाधर वर्मा संतराम कुर्रे दिनेश टंडन विक्की यादव ललित सिन्हा शारदा प्रसाद वर्मा गोविंद सिन्हा सुनील वर्मा सीताराम साहू गिरवर वर्मा पुरानिक बंछोर संतोषी साहू, देवकुमार निषाद वाशु वर्मा जोहन वर्मा मनीष वर्मा चारू वर्मा नीरु यादव कमलेश वर्मा सरपंच अरविंद चौबे प्रमोद ठाकुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker