छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करने की साजिश कर रही है: सुशील आनंद शुक्ला

5 महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला ताकि स्कूल छोड़ दें 

शिक्षकों को वेतन न देकर स्कूलों को बंद करने का प्रयास, गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए महत्वपूर्ण योजना पर संकट

वेतन रोकने की साजिश: भाजपा सरकार बनने के बाद आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को वेतन नहीं दिया जा रहा है ताकि वे स्कूल छोड़ दें

गरीबों के लिए संजीवनी: स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए मुफ्त अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान करती है

भाजपा की दलीय दुर्भावना: भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूलों को दलीय दुर्भावना से देख रही है और उनका नाम बदलकर पीएमश्री करने की योजना बना रही है

भूपेश सरकार की पहल: भूपेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से बच्चों ने 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है

जनता के साथ अन्याय: स्वामी आत्मानंद स्कूलों को बंद करना गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के साथ अन्याय है, जो निजी स्कूलों के महंगे खर्चे का बोझ नहीं उठा सकते

शिक्षा में सफलता: स्वामी आत्मानंद स्कूलों के बच्चे 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में उच्च स्थान प्राप्त कर रहे हैं, जो इस योजना की सार्थकता को दर्शाता है

 

       रायपुर। भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करना चाह रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्कूलों को बंद करने की साजिश के तहत आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से वेतन नहीं दिया जा रहा ताकि संविदा के आधार नियुक्त शिक्षक धनाभाव में स्कूल छोड़ दें और स्कूलों को बंद करने का बहाना खोजा जा सके।

       सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना गरीबों और मध्यम वर्ग के बच्चों के लिये संजीवनी है। इस स्कूल में बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई कराया जाता है। निजी स्कूलों में एक बच्चे का अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई में औसतन प्रति माह 8 हजार से 9 हजार रू. का खर्च आता है। गरीब और मध्यम वर्ग के लिये यह खर्च उनकी क्षमता से अधिक हो जाता है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में गरीब आदमी अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिला पा रहा है और अवसर का फायदा बच्चे भी उठा रहे है, तथा वे सफलता के नये परचम लहराया है। इसको बंद करना जनता के साथ अन्याय है।

       भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूलों को दलीय दुर्भावना से देख रही है। पहले स्कूल शिक्षा मंत्री ने घोषणा किया था इन स्कूलों की आवश्यकता का पुनर्मूल्यांकन किया जायेगा। इसके बाद खबर आया कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों के नाम बदलकर पीएमश्री नाम दिया जायेगा। यही नहीं भाजपा सरकार बनने के बाद पिछले चार माह से भाजपा सरकार आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को वेतन नहीं दे रही है। ताकि शिक्षक स्कूलों को छोड़कर चले जाये और विद्यालयों को बंद करने का बहाना मिल जाये।

       भूपेश सरकार द्वारा मध्यम वर्ग गरीबों के लिये शुरू किये गये आत्मानंद स्कूलो की सार्थकता दिखने लगी। भाजपा जिस स्वामी आत्मानंद स्कूल को बंद करना चाहती है। उसी स्वामी आत्मानंद स्कूलो के बच्चे 10वीं, 12वीं की प्रावीण्य सूची में 70 प्रतिशत से अधिक स्थान बनाया है। 12वीं की प्रावीण्य सूची में टॉप टेन में 8 बच्चे और 10वीं की प्रावीण्य सूची में टॉप 10 में 21 बच्चों ने स्थान बनाया है। बेहद दुर्भाग्यजनक है भाजपा सरकार इसी आत्मानंद स्कूल को बंद करना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker