छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

लोकसभा चुनाव 2024: दुर्ग जिले में मतदान कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को मानदेय का भुगतान

मतदान कर्मियों को 5885100 रुपये का भुगतान, पुलिस कर्मियों को 2619990 रुपये का चेक जारी

बी.एल.ओ., माईक्रो आब्जर्वर और अन्य कर्मचारियों को भी मानदेय वितरित, त्रुटियों का सुधार

       दुर्ग। लोकसभा चुनाव 2024 के संपन्न होने के उपरांत दुर्ग जिले में मतदान एवं सुरक्षा कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मानदेय का भुगतान किया गया। इस प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, पुलिस सुरक्षाकर्मियों, सेक्टर अधिकारियों, बी.एल.ओ., माईक्रो आब्जर्वर, एम.सी.एम.सी. कर्मियों, व्यय अनुवीक्षण सेल के अधिकारी/कर्मचारी, होम वोटिंग स्टाफ, वाहन प्रभारी, कॉल सेंटर स्टाफ, वाहन चालकों और मतगणना कर्मियों को उनके सेवा कार्य के लिए निर्धारित दरों पर भुगतान किया गया। विभिन्न विभागों और अधिकारियों के बीच समन्वय से मानदेय वितरण का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

       लोकसभा चुनाव 2024 के सम्पन्न होने के बाद दुर्ग जिले के 1509 मतदान केन्द्रों में कार्यरत 6036 अधिकारियों/कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान किया गया। पीठासीन अधिकारियों को 1200 रूपए प्रति अधिकारी के हिसाब से और मतदान अधिकारी 1, 2 एवं 3 को 900 रूपए प्रति अधिकारी के दर से कुल 5885100 रूपए (अंठावन लाख पचासी हजार एक सौ मात्र) 13 मई 2024 को उनके बैंक खातों में जमा किया गया।

       पुलिस सुरक्षाकर्मियों में से 1811 कर्मियों को 900 रूपए प्रति कर्मी के दर से 1629900 रूपए और 132 पुलिस सेक्टर अधिकारियों को 7500 रूपए प्रति अधिकारी के हिसाब से 990000 रूपए का भुगतान किया गया। इस प्रकार, पुलिस अधीक्षक दुर्ग को कुल 2619990 रूपए का चेक जारी किया गया।

       इसके अतिरिक्त, 134 सेक्टर अधिकारियों को 7500 रूपए प्रति अधिकारी के हिसाब से 100500 रूपए और बी.एल.ओ. को 750 रूपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से 1110000 रूपए का मानदेय दिया गया। माईक्रो आब्जर्वर के लिए 1200 रूपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से 106800 रूपए का भुगतान 20 मई 2024 को किया गया।

       एम.सी.एम.सी. में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को 1200/100 रूपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 20400 रूपए, व्यय अनुवीक्षण सेल के अधिकारियों/कर्मचारियों को 7500/1200/100 रूपए के हिसाब से कुल 509600 रूपए का भुगतान किया गया। होम वोटिंग के अधिकारियों/कर्मचारियों को 1200/900 रूपए के हिसाब से कुल 101400 रूपए और वाहन प्रभारियों को 900 रूपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से 240300 रूपए का भुगतान किया गया। कॉल सेंटर के अधिकारियों/कर्मचारियों को 1000 रूपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 13000 रूपए और वाहन चालकों को 900 रूपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 51400 रूपए का भुगतान किया गया। मतगणना कार्य हेतु नियोजित 348 सुरक्षा कर्मियों को 400 रूपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 139200 रूपए का भुगतान किया गया।

       क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दुर्ग द्वारा 73 वाहन मालिकों के खाते में हुई त्रुटि को सुधारकर 1113088 रूपए और 36 अन्य वाहनों के जिनके खाते पूर्व में प्राप्त नहीं हुए थे, उनके बैंक खातों में 240103 रूपए जमा किए गए।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, यदि किसी अधिकारी/कर्मी को मानदेय नहीं मिला है, तो वे जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग में आवेदन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker