छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

कुश जयंती समारोह में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की सम्राट अशोक चौक के सौंदर्यीकरण की सराहना

समाज के विकास में योगदान और राजधानी से दुर्ग-भिलाई को जोड़ने की नई पहल

श्री साव ने कुशवाह समाज के भवन के लिए की 5 लाख रूपये की घोषणा

समाज की एकता के साथ समाज को बढ़ाना है आगे

भिलाई-दुर्ग को राजधानी से सीधा जोड़ा जायेगा: श्री साव

       दुर्ग। मौर्य कुशवाह समाज द्वारा आयोजित कुश जयंती समारोह के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने सम्राट अशोक चौक के सौंदर्यीकरण और इसके महत्व पर जोर दिया। समारोह में 15 लाख की लागत से शेड निर्माण और 37 लाख की लागत से बनाए गए सम्राट अशोक चौक का अवलोकन किया गया। श्री साव ने बताया कि अशोक चक्र भारत का सम्मान बढ़ाता है और इसका ऐतिहासिक महत्व अत्यधिक है।

रायपुर से दुर्ग-भिलाई सीटी बस की नई योजना

       श्री साव ने घोषणा की कि रायपुर से दुर्ग तक सीटी बस का संचालन किया जाएगा, जिससे दुर्ग-भिलाई को राजधानी से बेहतर रूप से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि स्टेट कैपिटल रीजन बनाने की प्रक्रिया में है, जिससे आने वाले समय में प्रदेश में और भी तरक्की होगी।

सामाजिक प्रेम और समानता पर बल

       सांसद श्री विजय बघेल ने समारोह में कहा कि सामाजिक प्रेम की ताकत बहुत बड़ी होती है। समाज में किसी को छोटा या बड़ा नहीं माना जाता और सभी के साथ बराबरी का व्यवहार किया जाता है।

पिछड़ा समाज और शिक्षा में प्रगति

       इस अवसर पर वैशाली नगर के विधायक श्री रिकेश सेन ने कुशवाह समाज के लिए भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने का प्रस्ताव रखा, जिसे उप मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी। उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
       समारोह में दुर्ग ग्रामीण के विधायक श्री ललित चन्द्राकर, भिलाई के महापौर श्री नीरत पाल, और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker