छत्तीसगढ़

पाटन जनपद अध्यक्ष बनने पर कीर्ति नायक ने संगठन एवं जनपद सदस्यों का जताया आभार




मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में करेंगे जन-जन का विकास – कीर्ति नायक

पाटन /जनपद पंचायत पाटन में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। जनपद पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक के जनपद सदस्य कीर्ति नायक को मिली हैं। कीर्ति नायक प्रारंभ से ही संगठन एवं जनसेवा में सक्रिय थी। उनकी सक्रियता एवं जनसेवा के प्रति कर्मठता और लगन को देखते हुए संगठन ने उसके नाम पर मुहर लगाई हैंजनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया हैं। कीर्ति नायक ने कहा कि जनपद अध्यक्ष की जिम्मेदारी संगठन ने मुझे दी है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जमवाल , संगठन महामंत्री  पवन साय , सांसद  विजय बघेल , जिलाध्यक्ष  सुरेंद्र कौशिक, पर्यवेक्षक  राजेंद्र पाद्धे  मंडल अध्यक्षो, जनपद सदस्यों एवं जेष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी जनता का भी आभार व्यक्त किया है ।कीर्ति नायक ने आगे कहा कि इस जिम्मेदारी का निर्वाहन मैं पूरी ईमानदारी से करूंगी। संगठन एवं जनता की भरोसा पर मैं खरा उतरूँगी। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के नेतृत्व एवं लोकप्रिय सांसद बड़े भईया  विजय बघेल जी के मार्गदर्शन में हम डबल इंजन भाजपा सरकार के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उसका लाभ दिलवाएंगे। बड़े भईया सांसद  विजय बघेल जी के मार्गदर्शन में मोदी की गारंटी को हम सब अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर पूरा करेंगे। हमारे सभी जनपद सदस्यों के अभूतपूर्व अनुभव का लाभ भी मुझे मिलेगा। मेरे समय का क्षण-क्षण और जीवन का पल-पल सदैव जनसेवा में समर्पित रहेगी।जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष के रुप में कीर्ति नायक के निर्वाचित होने पर भाजपा संगठन सहित जन-जन उत्साहित हैं।







Previous articleमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों को मिल रहा किफायती दर पर आवास


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker