छत्तीसगढ़

पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई के इलाज में नहीं होनी चाहिए कोई कमी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए हैं निर्देश




प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई को प्रदान किया। श्री जायसवाल ने परिवार में नौकरी की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही।







Previous articleराजनाथ सिंह ने कहा- रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे
Next articleरायपुर :राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा सैनिक उप क्षेत्र कमांडर ब्रिगेडियर श्री अमन आनंद ने सौजन्य भेंट की।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker