छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद




रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आधुनिक हिन्दी के युग प्रवर्तक, हिंदी साहित्य के मूर्धन्य कवि और छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ पद्मभूषण सुमित्रानंदन पंत की 28 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने हिन्दी साहित्य में सुमित्रानंदन पंत जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि पंत जी को हिंदी साहित्य के सर्वश्रेष्ठ साहित्यकारों में गिना जाता है। उनकी रचनाओं में प्रकृति और सौंदर्य के रमणीय चित्र मिलते हैं। उनकी कविताओं में छायावाद की सूक्ष्म कल्पनाओं व कोमल भावनाओं के साथ प्रगतिवाद और विचारशीलता का पुट भी मिलता है। उन्होंने दर्शन और मानव कल्याण की भावनाओं से ओतप्रोत कविताओं की भी रचना की। हिंदी साहित्य सेवा के लिए उन्हें ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मानों से विभूषित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत जी की कालजयी रचनाएं और हिन्दी साहित्य में उनका योगदान चिरस्थायी रहेंगे।







Previous articleराज्यपाल श्री डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Next articleबिलासपुर के दौरे पर पहुंचे अपर मुख्य सचिव श्री पिंगुआ


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker