छत्तीसगढ़

सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री विजयवर्गीय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने इंदौर में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया




भाजपा की सरकार जनभावनाओं के साथ, अदालत के आदेश पर सरकार करा रही निष्पादन

– जनभावनाओं से न्यायालय को अवगत करायेगी प्रदेश सरकार, सही तथ्यों के साथ जनजाग्राति लायेंगे
– कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए यूनियन कार्बाइड कचरे पर जनता को गुमराह कर रही
– गैस त्रासदी के लिए कांग्रेस सरकारें जिम्मेदार, भाजपा सरकार जनता के प्रति संवेदनशील-विष्णुदत्त शर्मा
– विपक्ष के भ्रामक प्रचार को लेकर जनता को हकीकत बताएं – कैलाश विजयवर्गीय
– भाजपा कार्यकर्ता जनजागरूकता अभियान चलाकर जनता का भ्रम दूर करें- हितानंद जी
इंदौर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को इंदौर संभागीय कार्यालय में संभाग के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक एवं पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। गैस त्रासदी के लिए कांग्रेस की तत्कालीन सरकारें जिम्मेदार हैं। यूनियन कार्बाइड कचरे की जड़ में कांग्रेस पार्टी ही है। अदालत के आदेश पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा सरकार यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन करा रही है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल कोरोना महामारी में भी भ्रम फैलाया, इसके बाद केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर भी भ्रम फैलाने की कोशिश की, अब फिर भ्रम फैला रही है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं और उन्हें बताएं कि इस कचरे को वैज्ञानिकों की निगरानी में निष्पादन किया जाएगा। प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पीथमपुर व आसपास की जनता को विपक्ष के भ्रामक प्रचार से बचाना होगा। जनता को कार्यकर्ता सही जानकारी देकर स्थिति बताएं। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि कोराना महामारी के समय भी कांग्रेस ने भ्रम फैलाया था। अब यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता संवाद कर जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं।







Previous articleभाजपा और आप दोनों हिंदुत्ववादी, आरएसएस दोनों दलों की मां – असदुद्दीन ओवैसी
Next articleआज विदिशा जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, प्रभारी मंत्री ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker