छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज अम्बागढ़ चौकी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित गौ-सत्याग्रह आंदोलन हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हुए।
विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ आज सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गौ माता व घुमंतू पशुओं को एकत्रित कर उन्हें हांकते हुए कांग्रेस कार्यालय से शहर में भ्रमण कर तहसील कार्यालय के सामने खड़ा कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा की गौ माता के नाम पर भाजपा दिखावा करती है।
गौ-सत्याग्रह के लिए जनता स्वस्फूर्त तैयार है, जनता का यह आक्रोश बता रहा है कि द्वेष की राजनीति के लिए बंद किए गए गौठानों और “गोधन न्याय योजना” को बंद करने के निर्णय ने उनका जीवन किस तरह से प्रभावित हुआ है। भाजपा सरकार आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करे, अन्यथा यह आंदोलन और उग्र व व्यापक होगा।

इस गौ सत्याग्रह आंदोलन में पूर्व विधायक श्रीमती तेजकुंवर नेताम,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पार्षद मनीष बंसोड़, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जनपद सदस्य शेश्वरी धुर्वे,जनपद अध्यक्ष कुमारी बाई जुरेशिया,जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष उदेराम साहू, जनपद सदस्य खोमेन्द्री चमन,जनपद सदस्य उमा पटेल,जनपद उपाध्यक्ष नरोत्तम देहारी,पार्षद साधना सिंह, पार्षद मुकेश सिन्हा, पार्षद शँकर निषाद, पार्षद विजय यादव, दिलीप सिंगने, लक्ष्मण सिन्हा, जसवंत साहू, भैयाराम यदु, बसन्त मण्डावी,बेनीप्रसाद साहू, पन्ना मेश्राम, डेहराराम मेश्राम, रामेंद्र गोवार्य, राजकुमार ध्रुव,सरपंच मोहन ध्रुव, गोविंद कुमेटी,श्यामसुंदर लाटा,दिलीप जुरेशिया, प्रमोद ठलाल,रेहाना बेगम, शोभा भोयर,लोकदीप बोरकर,छगन बंजारे, अनिल महोबिया, विनोद डेहरिया, दामोदर मेश्राम, दुलारसिंह विश्वकर्मा, सीताराम धनन्जय, पिन्टू तिवारी, कौशल देवांगन,डिलेंद्र देवांगन, रामचरण सारथी, राजू सोनवानी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।