आज फुलझर राज झेरिया यादव समाज पं. क्र. 5066 भूकेल परिक्षेत्र में बसना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव जी एवं संगठन मंत्री गजानंद यादव जी के नेतृत्व में बैठक किया गया, बैठक शुरू होने से पहले भगवान श्री राधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना करने के बाद बसना तहसील अध्यक्ष महोदय ने उपस्थित समाजिक बंधुओं को जानकारी दिया कि बसना शहर में 10 .09.23 दिन रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य कार्यक्रम होना है तो आप सभी सामाजिक बन्धु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये। बसना तहसील अध्यक्ष ने बताया की छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जगनीक यादव जी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। प्रमुख रूप से भूकेल परिक्षेत्र अध्यक्ष रंगी लाल यादव यादव जी, सचिव सतीश यादव, उपाध्यक्ष अभिमन्यु यादव, कोषाध्यक्ष चिंतामणी यादव, संरक्षक प्यारी यादव, सह सचिव ओमप्रकाश भारत यादव श्रवण यादव,उसत यादव,नारद यादव,देवा यादव, अमृत लाल यादव, जगदीश यादव, गुरुदेव यादव,नान्हू यादव तिलकराम यादव,छत्र यादव, शोभाराम यादव, मायाराम यादव, बंशीलाल यादव,ननकी लाल यादव, पुनीत राम यादव,चमरू यादव, सुदामा यादव, शंकर यादव, बल्लू यादव एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।