अम्बागढ़ चौकी ,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल अम्बागढ़ चौकी में कारगिल विजय दिवस मनाया गया,जिसमे सर्व प्रथम सहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई,एवं पूर्व सैनिक मनोज तिवारी,एवं एस आई ओमप्रकाश सलामें का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया,पूर्व सैनिक मनोज तिवारी ने कारगिल युद्ध मे अपने अनुभवों को साझा करते हुवे युद्ध मे सेना के पराक्रम के बारे में बताया, कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा का विशेष सहयोग रहा,उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, पूर्व जिला मंत्री राजेश सिंगी,नगर के प्रतिष्टित व्यापारी सतीष खण्डेलवाल,मंडल उपाध्यक्ष ढालसिंह साहू,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सतीष शर्मा,जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती ईश्वरी धुर्वे,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुंजलता हरमुख,भाजयुमो महामंत्री संतोष साहू,श्यामा देवी निवरे,भाजयुमो मंत्री प्रथम त्रिपाठी,संस्था के प्राचार्य आर बी सिंह सहित शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।