भिलाई/चरोदा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला भिलाई संगठन के निर्देशानुसार चरोदा मंडल अध्यक्ष श्री ए. गौरी शंकर के नेतृत्व में 24 दिसंबर 2025 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा लोकसभा सदन में S.I.R (विशेष गहन पुनः निरीक्षण) विषय पर दिए गए उद्बोधन का चरोदा मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ टीवी पर सीधा प्रसारण देखा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री के संबोधन को गंभीरता से सुना और इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
इसके पश्चात भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर चरोदा मंडल द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रश्मि सिंह, पारस जंघेल, मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर, मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष प्रमिला तांडी, शिवा पटनायक, सह कोषाध्यक्ष दिलीप साहू, पार्षद निशा राजेश यादव, वेंकट टी. रमना, अंकिता बनर्जी, ममता सिंह, उषा चौहान, सरिता ठाकुर, आशा यादव, रेखा साहू, पूनम श्रीवास्तव, कल्पना बाला, अर्चना महतो, शोभा ग्वारे, सीनू राव, के.के. शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रसेवा और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।




