एमएल श्रोफ बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन–5 का भव्य समापन, टीम ‘सर्वशिवा’ बनी विजेता
रायपुर। छत्तीसगढ़ सोसाइटी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CGSPST) एवं प्रिशा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एमएल श्रोफ बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन–5 का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 16 टीमों ने भाग लिया। नॉकआउट प्रारूप में खेले गए रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राहुल टिकरिहा जी (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़) एवं श्री बेनी राम साहू जी (सहायक औषधि नियंत्रक, छत्तीसगढ़) रहे। विशेष अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. शेखर वर्मा, प्रो. डॉ. उमेश गुप्ता, श्री पीयूष जैन एवं डॉ. कादिर उपस्थित रहे। वहीं CGSPST के संरक्षक श्री द्वितेन्द्र पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और आयोजन की प्रशंसा की।
कड़े एवं रोमांचक मुकाबलों के बाद टीम ‘सर्वशिवा’ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹11,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
CGSPST एवं प्रिशा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रवि किशोर अग्रवाल एवं फार्मासिस्ट श्री धनंजय सिंह ने बताया कि इस सफल आयोजन में CGSPST के फार्मासिस्ट विकास रामवानी, फार्मासिस्ट अंजू अनंत, श्रीमती रूपाली अग्रवाल, श्री कमल किशोर अग्रवाल, श्री शिवम अग्रवाल सहित समस्त आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क को बढ़ावा मिलता है, तथा भविष्य में इस टूर्नामेंट को और भी अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।




