राजमहल कवर्धा के राजपरिवार ने राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के निवास पहुँचकर दी वैवाहिक शुभकामनाएँ।
कवर्धा,विगत दिनों राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडे जी के सुपुत्र के विवाह कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से सम्मिलित न हो पाने के कारण, राजा योगेश्वर राज सिंह जी (पूर्व विधायक, कवर्धा) एवं रानी कृति देवी सिंह जी (सांसद, त्रिपुरा ईस्ट) विशेष रूप से उनके निवास स्थान पहुँचे।
राजपरिवार की ओर से सांसद संतोष पांडे जी के सुपुत्र और नववधू के उज्ज्वल एवं सुखद वैवाहिक जीवन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रेषित किया। इस आत्मीय भेंट के दौरान राजा योगेश्वर राज सिंह और रानी कृति देवी सिंह ने सांसद परिवार के साथ होली पर्व की खुशियाँ भी साझा कीं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
इस अवसर पर दोनों परिवारों के बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। रानी कृति देवी सिंह जी ने नवदंपति के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि आपसी प्रेम और विश्वास ही सुखी वैवाहिक जीवन का आधार है। सांसद संतोष पांडे जी ने राजपरिवार की इस सहृदयता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।




