जहां सड़कें भी हार मान जाएं, वहां बाइक से पहुंचा प्रशासन
सुकमा के दूरस्थ गांवों में कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, रोजगार और विकास कार्यों को मिली नई दिशा
सुकमा =दूरस्थ वनांचल में प्रशासन की सक्रियता उस समय देखने को मिली जब कोंटा विकासखंड के दुर्गम गांव करीगुण्डम और निमलगुड़ा तक पहुंचने के लिए कलेक्टर अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बाइक से सफर तय किया। नदी-नालों और घने जंगलों से गुजरते हुए प्रशासनिक टीम गांवों तक पहुंची और ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा।
गांव में चौपाल के माध्यम से आवास, शौचालय, राशन वितरण और अन्य सरकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
शिक्षादूत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फड़ मुंशी और सेल्समैन जैसे पदों के लिए शिक्षित युवाओं को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए गए, जिससे ग्रामीण युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलने की संभावना बढ़ी है।
निमलगुड़ा गांव में तालाब गहरीकरण, भूमि समतलीकरण, देवगुड़ी निर्माण और सड़क निर्माण जैसे कार्यों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीणों से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाते, वन उपज संग्रहण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सवाल पूछकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
प्रशासनिक टीम के इस दौरे ने दूरस्थ गांवों में भरोसे का माहौल मजबूत किया है। ग्रामीणों ने कहा कि जब अधिकारी स्वयं उनके गांव और घर तक पहुंचे हैं, तो विकास कार्यों को निश्चित ही नई गति




