छत्तीसगढ़

पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – डॉ. अनुराग सक्सेना

पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व है कि वे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की आवाज को दबाने के बजाय उसे मजबूती से उठाएं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथे स्तंभ का दर्जा माना गया है, इसलिए पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीकता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। वर्तमान समय में जब सूचनाओं का प्रवाह तेजी से हो रहा है, तब पत्रकारों की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

डॉ. सक्सेना ने सभी पत्रकारों से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बनें तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों को किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना सत्य को सामने लाना चाहिए, ताकि समाज में पारदर्शिता और जागरूकता बनी रहे।

उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सही दिशा दिखाना और जनहित की रक्षा करना है। ऐसे में हर पत्रकार को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker