हसदेव नदी पुकारती है कलेक्टर साहब रेत माफियाओ से मुझे बचा लो…। हसदेव नदी बचाओ साहब,ग्रामीणों ने लगाई गुहार, अवैध रेत माफिया जीवनदायनी नदी में कर रहे है रेत का अवैध कारोबार,शासन को करोड़ों का लगा रहे चुना
जांजगीर चांपा, जिले में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जोरो पर है। एक ओर कलेक्टर जन्मेजय महोबे कार्यवाही की बात करते है। तो दूसरी ओर रेत माफिया कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए लगातार हसदेव नदी से रेत का उत्खनन कर महंगे दामों में रेत बेचकर मुनाफा काम रहे है। वही शासन को करोड़ों रुपए का चुना लगा रहे है। वही खनिज विभाग के अधिकारी की कार्यवाही पर सवाल उठने लगे है।
दरअसल जांजगीर चांपा जिले से हसदेव नदी होकर गुजरी है जिसमें 23 से अधिक रेत घाट है। जिनमें अधिकतम रेत घाट की नीलामी हो चुकी है जिन लोगों ने नीलामी की बोली जीती है उन्हें जिला प्रशासन से रेत उत्खनन की अनुमति नहीं पाया है।इसके बाद भी रेत माफिया लगातार सक्रिय होकर चैन माउंटेट मशीन की सहायता से जीवन दायनी हसदेव नदी की सीने से रेत का उत्खनन कर भंडारण और परिवहन किया जा रहा है। लगातार जिले के कलेक्टर जनमेजय महोंबे को फोटो वीडियो के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। कार्यवाही के नाम पर केवल खाना पूर्ति हो रही है। खनिज विभाग के अधिकारी भी मौके पर जाने के लिए दफ्तर से निकलते है उनके रेत घाट पहुंचने से पहले ही रेत माफिया सक्रिय होकर हसदेव नदी चैन माउंटेट मशीन और हाईवा वाहन को छुपा देते है। आशंका है कि विभाग का कोई रेत माफिया से मिली भगत होगी।
जांजगीर चांपा :- दो अलग अलग मामलों में पानी भरने का वीडियो आया सामने….
ताजा मामला ग्राम पीथमपुर की है बाबा कलेश्वरनाथ मंदिर के कुछ ही दूरी पर रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टरों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। जिसे लेकर गांव के अनिल साहू और मुरली मनोहर साहू ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में 7 अप्रैल को आवेदन दिया था। जिसमें बताया कि सार्वजानिक जगहों में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर रेत का भण्डारणकिया जा रहा है जिससे आवागमन में आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अवैध उत्खनन से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। वही जलस्तर भी गिर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कार्यवाही नहीं कर रहे है। जिसे रेत माफिया के हौसले बुलंद है।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की उम्मीद:-चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी बालपुर में लाखों का जुआ, रात में सजती है महफिल रसूखदारों की मौजूदगी से बढ़ रही चिंता….
कौन है रेत माफिया क्या जिले के अधिकारियों को नहीं है। केवल हाईवा और ट्रैक्टरों पर वाहवाही लेने के लिए कार्यवाही करेगी कि उन लोगों पर करेगी जो इस तरह के अवैध कामों में संलिप्त है आखिर कब जिम्मेदार जागेंगे और हसदेव नदी को बचाने के लिए कदम उठाएंगे।




