छत्तीसगढ़

लेंसकार्ट के खिलाफ हिंदू जागरण मंच का विरोध, कर्मचारियों को तिलक-कलावा पहनाकर जताया आक्रोश

दुर्ग। शहर में उस समय विरोध का माहौल बन गया जब Lenskart कंपनी पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ धार्मिक आधार पर भेदभाव का आरोप लगा। जानकारी के अनुसार, कंपनी परिसर में कार्य करने वाले कर्मचारियों को हिंदू प्रतीक चिन्ह जैसे तिलक एवं कलावा पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि अन्य संप्रदायों के प्रतीकों पर कोई रोक नहीं बताई जा रही है।

इस कथित भेदभावपूर्ण नीति के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन के सदस्य अग्रसेन चौक, दुर्ग में एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में Lenskart के शोरूम पहुंचे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम में कार्यरत हिंदू कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया और उनके हाथों में कलावा बांधा। इसके माध्यम से उन्होंने अपनी धार्मिक पहचान के सम्मान का संदेश दिया। साथ ही कर्मचारियों के जरिए कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि भारत जैसे हिंदू बहुल देश में सनातन धर्म के प्रतीकों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस विरोध कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के कई पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे, जिनमें प्रफुल्ल पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि इस प्रकार की नीतियों में सुधार नहीं किया गया तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker