बस्तर जिले में लेंपस पदाधिकारी का नेतृत्व व क्षमता विकास पर प्रशिक्षण संपन्न
जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के सहकारी प्रशिक्षण केंद्र रायपुर व संभागीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के प्राधिकृत अधिकारी एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायपुर एवं श्रीमती पूर्णिमा सिंह प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के निर्देशानुसार राज्य के संभागों के बैंक मुख्यालय पर लेंपस पैक्स के पदाधिकारी अधिकारी व कर्मचारियों का सहकारी नेतृत्व व क्षमता विकास पर सहकारी प्रशिक्षण संपन्न किया जा रहा है । इसी कड़ी में दिनांक 22 4.26 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से संबद्ब बस्तर जिले के 52 लैंपस के प्राधिकृत अधिकारियों का सहकारी नेतृत्व व क्षमता विकास पर प्रशिक्षण संपन्न किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य सहकारी संघ के प्रतिनिधि रंजीत पांडे वर्तमान में भाजपा प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के सहसंयोजक एवं मनोहर दत्त तिवारी पूर्व संचालक राज्य सहकारी संघ एवं जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा जिला बस्तर जगदलपुर की गरिमामयी उपस्थिति में प्रारंभ किया गया पदाधिकारी को संबोधित करते हुए रंजीत पांडे ने कहा कि प्रशिक्षित पदाधिकारी न केवल संस्था के लिए आवश्यक है बल्कि संपूर्ण सहकारिता आंदोलन को जन आंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है भारत के इफको कृभको जैसे संस्था आज सफल है तो उसके पीछे पदाधिकारियो की समझ व त्याग तपस्या जुड़ा हुआ है विकसित भारत व आत्मनिर्भर भारत के लिए लेंपस पैक्स के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ कृषकों का भी सुदृढ़ीकरण आवश्यक है वहीं मनोहर दत्त तिवारी जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकृत अधिकारियों का मनोनयन सरकार द्वारा लेंपस पैक्स के श्रेष्ठतम लोगों का चयन कर किया गया है आपसे अपेक्षा है कि आप भारत सरकार के सहकार से समृद्धि अंतर्गत किए जा रहे पहलो को अपने संस्थानों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में सफल हो जिससे गांव गरीब व किसानों की सरकार छत्तीसगढ़ सरकार की मनसा पूरी हो सके व गांवो में आत्मनिर्भरता लाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में गांव गरीब किसान भी अपना योगदान दे सके प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर जिले की उप आयुक्त सहकारिता डॉक्टर उषा ध्रुव द्वारा पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता का विकास प्रशिक्षित नेतृत्व से ही संभव है नेतृत्व तभी प्रशिक्षित होगा जब उनमें क्षमता बढ़ेगी इसलिए सहकारिता को जानने समझने के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण निश्चित ही लाभप्रद होगा प्रशिक्षण के अंत में उप आयुक्त सहकारिता डॉ उषा ध्रुव एवं अतिरिक्त प्रबंधक श्री एस0ए0 रजा द्वारा प्राधिकृत अधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया प्रशिक्षण के दौरान सत्र आयोजक विवेकानंद झा, विवेक पांडे मितेश पाणिग्रही छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ द्वारा सहकारिता के अर्थ, महत्व, सिद्धांत व भारत सरकार द्वारा सहकार से समृद्धि हेतु किया जा रहे पहल व राष्ट्रीय सहकारी नीति 2025 पर विस्तार से ज्ञान करवाया गया वहीं इफको के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी वैभव पांडे द्वारा इफको एवं लैंपस में संबंध को बताते हुए कहा कि इफको आज विश्व की दूसरी बड़ी संस्था है तो उसके पीछे लेंपस पैक्स जैसी प्राथमिक संस्थाओं का योगदान महत्वपूर्ण है प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्याद जगदलपुर के कनौजिया विपणन अधिकारी शगौरव शर्मा लेखा अधिकारी मनोज सिंह, सुरेश मथुरानी शाखा प्रबंधक व अधिकारियों कर्मचारियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित जगदलपुर के अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग रहा ।




