छत्तीसगढ़
राजस्व प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण पर ज़ोर।
दुर्ग,कल कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने समीक्षा बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खाता विभाजन, भू-अर्जन सहित लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। साथ ही एग्रीस्टैक पंजीयन, स्वामित्व योजना, अभिलेख शुद्धता अभियान और भारतमाला परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा कर तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर बल दिया।



