दुर्ग-भिलाई

प्रेस क्लब पत्रकार संघ दुर्ग की अहम बैठक संपन्न,

 

जिले के “रत्नों” को सम्मानित कर आमजन तक सकारात्मक खबरें पहुंचाने पर जोर

दुर्ग। प्रेस क्लब पत्रकार संघ दुर्ग, छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष संध्या जी ने की।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य प्रेस क्लब की सकारात्मक एवं सहयोगात्मक गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाना तय किया गया। साथ ही, दुर्ग जिले में ऐसे अनेक लोग हैं जिन्होंने अपने उल्लेखनीय कार्यों और प्रगति से समाज, परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। उनके कार्यों को आम जनता के बीच लाकर लोगों को प्रेरणा देने और आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया जाए, इस पर सहमति बनी।

सदस्यों ने तय किया कि ऐसे “जिले के रत्नों” को चिन्हित कर प्रेस क्लब पत्रकार संघ दुर्ग द्वारा सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनकी मेहनत और उपलब्धियां सबके सामने आ सकें।

बैठक में क्लब के सदस्यों की संख्या बढ़ाने और नए सदस्यों को जोड़ने पर भी चर्चा हुई, ताकि पत्रकारिता के मूल्यों को और मजबूती मिल सके।

बैठक में उपस्थित रहे:
धर्मेन्द्र गुप्ता, आशीष तिवारी, रोहितास सिंह भुवाल, जान बी. प्रसाद, प्रशांत राजपूत, प्रेमलाल देशमुख, दीपमाला सिन्हा, गुलाब देशमुख, पवन साहू सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker