दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ की तीसरी बैठक संपन्न, ध्रुवकुमार सोनी बने कार्यकारिणी अध्यक्ष
भिलाई। दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ की तीसरी महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-9 स्थित काफी हाउस में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नुआखाई आभार कार्यक्रम तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सम्मान को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से श्री ध्रुवकुमार सोनी को कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोनीत किया। कोर कमेटी के सदस्यों एवं समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक में नुआखाई आभार कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्थाओं, समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही उत्कल समाज की एकता, संगठन की मजबूती और आपसी भाईचारे को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
नवनियुक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष ध्रुवकुमार सोनी ने कहा कि यह जिम्मेदारी समाज की सेवा करने और संगठन को मजबूत बनाने का अवसर है। सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ की एकता और भाईचारे को और मजबूत किया जाएगा।
बैठक में कोर कमेटी के सदस्य लकी सोना, अर्जुन कुम्भार, टेकचंद सेठिया, धर्मेंद्र सिक्का, किशोर तांडी, विजय, आर.एन. सेनापति, रवि परमार, खोगे जाल, संतोष मलिक, दिनेश सोना, बिशान नायक, पिंटू जाल, सनी तांडी, जय, अनिल सोनी, अभिषेक टंडन, पार्वती पंडित, गीता बाघ, शिबाबती नायक, राधा तांडी, अनु छत्रिय सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समाज के सभी अधिकारियों लोगों ने नुवाखाई त्यौहार की शासन के छुट्टी घोषित करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को आभार माना




