चोरी का स्क्रैप कॉपर वायर खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल
चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी का माल खरीदने वाले पर भी कसा शिकंजा
(खरीददार) आरोपी योगेश्वर कुमार साहू (34 वर्ष), निवासी जर्वे (च), थाना जांजगीर
चांपा ,थाना पुलिस ने चोरी के स्क्रैप कॉपर वायर की खरीद-फरोख्त करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इससे पहले चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 303(ए) एवं 317 (2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की गई है।
स्टॉक चेक में खुली चोरी की पोल
महामाया मोटर्स, चांपा के प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल ने 19 जुलाई 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि थी, वाहन रिपेयरिंग संस्थान में स्टॉक की जांच के दौरान लगभग 30 से 35 किलो स्क्रैप कॉपर वायर कम पाया गया, जिसकी कीमत करीब ₹20,000 थी।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीन अज्ञात युवक संस्थान की बाउंड्री फांदकर अंदर प्रवेश करते हुए और कॉपर वायर चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 393/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पहले मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब खरीदार भी पुलिस की गिरफ्त में
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बिरजू सूर्यवंशी (28 वर्ष), निवासी हथनेवरा, थाना चांपा को 20 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
चोरी का मॉल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार
विवेचनाक्रम में थाना चांपा पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले योगेश्वर कुमार साहू (34 वर्ष), निवासी जर्वे (च), थाना जांजगीर को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर चोरी के 10 किलो स्क्रैप कॉपर वायर को ₹6,000 में खरीदना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रउनि गोपी सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक मुद्रिका दुबे सहित थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।




