छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र और दुर्ग शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं की भरमार, जनसभा और रैलियों में उत्साह की लहर

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन के साथ दुर्ग और दुर्ग शहर में जोश में नामांकन रैलियाँ और तैयारियाँ

       दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विजय बघेल द्वारा 15 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया जाएगा, जिसकी घोषणा दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से की। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, और प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता भी उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस अवसर पर जनसभा भी आयोजित की गई है।

       जनसभा में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन भाग लेंगे। यह जनसभा मानस भवन ग्राउंड के पास स्थित स्टेडियम में प्रातः 10:00 बजे से होगी।

       इसी दौरान, दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में भी व्यापक तैयारियाँ हो रही हैं। दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन नामांकन रैली में शामिल होंगे।

       इसके लिए, चारों मंडलों के भाजपा पदाधिकारीगण, पार्षद, पूर्व पार्षद, छाया पार्षद, और वार्ड स्तर पर बैठकें की जा रही हैं, ताकि लोगों को नामांकन रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।

       दुर्ग शहर के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित अन्य मोर्चाओं और प्रकोष्ठों ने भी अपने-अपने स्तर पर नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए सक्रियता दिखाई है।

       इसके साथ ही, दुर्ग शहर में भाजपा सरकार के लाभार्थियों से विशेष संपर्क कर उन्हें नामांकन रैली में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है।

       प्रेस वार्ता में विधानसभा संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, और मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढई भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker