छत्तीसगढ़

राहुल गांधी ने बीजेपी पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया, कहा- सरकार को दिखाना चाहिए था सम्मान




नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए राजघाट परिसर में जगह उपलब्ध नहीं कराने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का आज निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार कराकर मौजूदा सरकार ने उनका पूरी तरह अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वह एक दशक तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके समय में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्ग का सहारा हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे लिखा कि आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का सम्मान करते हुए उनका अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों पर किया गया ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे सके। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान सपूत और उनके गौरवशाली समुदाय के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था।

‘भाजपा की घटिया राजनीति’

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इस पर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भाजपा और उसकी सरकार की घटिया राजनीति है। आमतौर पर अंतिम संस्कार वहीं किया जाता है, जहां स्मारक बनना होता है। सरकार को करीब 36 घंटे मिले, उन्होंने फैसला क्यों नहीं लिया। जमीन पहले से ही रखी हुई है। भाजपा की यह राजनीति बहुत दुखद है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।







Previous articleअजित पवार की NCP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
Next articleबीजेपी महिला मोर्चा ने केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker