छत्तीसगढ़

शिव ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन 2 जनवरी से, भिलाई मे,, आ रहे सुधांशु महराज




भिलाई  विश्व जागृति मिशन सिविक सेंटर भिलाई द्वारा सुधांशु महाराज के आयोजित कार्यक्रम के बारे में बताया मे प्रेस वार्ता लेकर संदीप खेमका ने बतया कि सुधांशु महाराज का गुरुवार 2 जनवरी को नगर आगमन हो रहा है। महाराज को राज्य तिथि का दर्जा प्राप्त है। विश्व जागृति मिशन भिलाई दुर्ग मंडल द्वारा गुरुवार 2 जनवरी से 5 जनवरी तक चलने वाले चार दिवसीय शिव ज्ञान गंगा महोत्सव आयोजन किया गया है। दुर्ग जिले में कुम्हारी के समीप ग्राम परसदा में गुरुवर का एक विशाल आश्रम ब्रह्मलोक आश्रम निर्मित है। विशाल काय इस आश्रम में श्री कैलाश मानसरोवर शिखर का भव्य निर्माण कार्य किया जा रहा है।108 फीट ऊंचाई 160 फीट लंबाई एवं 100 फीट चौड़ाई के इस शिखर में 7 तालों का निर्माण किया जा रहा है। भूतल पर शिव परिवार बिराजेंगे, प्रथम तल पर द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे, द्वितीय तल पर नवदुर्गा माता बिराजेगी और सबसे ऊपरी तल पर मां वैष्णो देवी का दरबार सजाया जाएगा। शिखर के सामने मानसरोवर झील का निर्माण भी किया जावेगा। पूज्य सद्‌गुरु की अद्भुत परिकल्पना है कि इस पावन निर्माण के पूर्ण होने के बाद हम कैलाश मानसरोवर का प्रत्यक्ष अनुभव और आनंद प्राप्त कर सकेंगे। वर्तमान में सात चरण तक बनाया जा चुका है और चारों तरफ पहाड़ का निर्माण जारी है।इस निर्माण कार्य की सहायता के उद्देश्य से ही आगामी 2 जनवरी से 5 जनवरी तक गुरुदेव भिलाई के जयंती स्टेडियम के समीप स्थित मैदान में आ रहे हैं। गुरुवार 2 जनवरी को संध्याकालीन सत्र में शाम 5 बजे से और फिर तीन-चार और पांच जनवरी को प्रातः कालीन सत्र में सुबह 9 बजे से और संध्या कालीन सत्र में शाम 5 बजे से गुरुदेव अपने व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और सांसद सहित विशेष जनों शामिल होने जा रहे हैं। उनके प्रोटोकॉल के तहत ही पंडाल का निर्माण भी कराया गया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पूरे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेश से भी लोग आते हैं। इनके रहने और आवास की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई है। प्रवचन स्थल पंडाल के समीप में ही प्रवचन पश्चात निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 जनवरी को कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा सेक्टर 5 स्थित गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर जयंती स्टेडियम कार्यक्रम स्थल में समाप्त होगी। समिति द्वारा धर्म प्रेमी सज्जनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। प्रेस वार्ता मे प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष चम्मन लाल बंसल, महासचिव जयशंकर अग्रवाल उपाध्यक्ष शिव देवांगन, दिनेश लोहिया,सुनील चौरसिया साहित अन्य लोग उपस्थिति थे।







Previous articleमुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 35 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker