छत्तीसगढ़

अग्रसेन पब्लिक हाई स्कूल धनोरा दुर्ग का 7वा वार्षिकोत्सव ‘UTKARSH’ 2024




भिलाई /अग्रसेन विद्यालय परिसर में मनाया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अग्रसेन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन  राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं संचालिका श्रीमती मंजुलता अग्रवाल द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छत्तीसगढ़ का राज्य गीत की प्रस्तुति दी। कक्षा 10 वी के छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। के जी 2 के छात्रों ने स्वागत गीत में नृत्य किया। कक्षा नर्सरी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया । के जी 1 एवं के जी 2 के बच्चों ने हिंदी फिल्मों के remix गानों में शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा पहली के बच्चों द्वारा पुराने एवं नए गीतों में अपनी अपनी प्रस्तुति दी। कक्षा दूसरी की छात्राओं ने दक्षिण भारतीय लोक नृत्य प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव में अतिथि के तौर पर ग्राम धनोरा के सरपंच मनीष साहू एवं शास. हायर सेकंडरी स्कूल धनोरा की प्राचार्या श्रीमती नीलिमा गजपाल उपस्थित रही। संस्था के चेयरमैन द्वारा अतिथियों का शॉल एवं पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। कक्षा तीसरी के छात्रों ने ड्रामा नृत्य के द्वारा पुलवामा में शाहिद जवानों को श्रद्धांजलि दी। अग्रसेन पब्लिक हाई स्कूल की संचालिका श्रीमती मंजुलता अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। क्लास 2 के बच्चों द्वारा अपनी प्रस्तुति में गंदगी न फैलाने का संदेश दिया। कक्षा छठवीं के छात्रों द्वारा वीर शिवाजी की शौर्य गाथा प्रस्तुत की। छत्तीसगढ़ के बस्तियां गीतों में कक्षा 4 के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कक्षा 3 की छात्राओं द्वारा हरियाणा के लोक गीतों में अपनी प्रस्तुति दी।अग्रसेन पब्लिक हाई स्कूल धनोरा की प्राचार्या श्रीमती शिवानी वर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट एवं भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा व्यक्त की। प्रस्तुत की। श्री राम मंदिर अयोध्या के एक वर्ष पूर्ण होने की उत्सव में भक्ति गीतों में नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 7 एवं 8 की छात्राओं द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मी है कि जीवनी में ड्रामा एवं नृत्य प्रस्तुत किया।कक्षा 6वी के छात्रों ने शिव महिमा प्रस्तुत की। कक्षा 7 वी के बच्चों ने D Gukesh को चेस का विश्व विजेता बनने की बधाई स्वरूप नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 10 वी की छात्राओं द्वारा बॉलीवुड के गीतों में नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। अतिथियों एवं विद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा कक्षा के मेरिट छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अग्रसेन ग्रुप के चेयरमैन श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा सभी को आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षिकाओं एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ का स्मृति चिह्न एवं उपहार देकर सम्मान किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में अग्रसेन ग्रुप के अतिरिक्त संचालक श्रीकांत दासगुप्ता, अग्रसेन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के अतिरिक्त संचालक आशुतोष श्रीवास्तव एवं प्राचार्य राकेश जी, अग्रसेन प्रा आईटीआई भिलाई के प्राचार्य अश्वनी गौर, अग्रसेन प्रा आईटीआई धनोरा के प्राचार्य थानेंद्र राहंगडाले, अग्रसेन पब्लिक हाई स्कूल कोहका की प्राचार्या प्रीति नारखेड़े एवं अन्य स्टाफ अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।







Previous articleछत्तीसगढ़ के दो स्वास्थ्य केन्द्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker