दुर्ग-भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्साहपूर्वक मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती, खीर वितरण कर कर्मचारियों ने दी बधाई

भिलाई। भारत के संविधान निर्माता महामानव डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग में अंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कर्मचारियों के बीच खीर वितरण कर कार्यक्रम को विशेष रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम में संयंत्र के अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक खीर का प्रसाद ग्रहण किया। बताया गया कि संयंत्र परिसर के भीतर पहली बार बाबा साहब का जन्मदिवस इतने भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया, जिससे कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखा गया।
इस मौके पर बीएसपी एसटी/एससी एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने भारत के प्रत्येक नागरिक को समानता और स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश को एक मजबूत आधार प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब विश्व के कई देशों में अस्थिरता और सत्ता के खिलाफ विद्रोह की स्थिति बनी हुई है, ऐसे समय में भारत निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है, जो बाबा साहब की दूरदर्शी सोच और सशक्त संविधान का परिणाम है।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के गोविंद कनौजिया, नेत्रपाल, कैलाश राम, रामनाथ सहित भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बाबा का विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker