बीजेएमटीयूसी ने बलराम कोलते को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया, असंगठित एवं संविदा श्रमिक प्रकोष्ठ की भी मिली जिम्मेदारी
दुर्ग। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने दुर्ग निवासी बलराम कोलते को संगठन का राष्ट्रीय सचिव (National Secretary) नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
जारी नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि बलराम कोल्टे को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करते हुए उन्हें संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन आगामी आदेश तक करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही उन्हें “ऑल इंडिया कैजुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन” (All India Casual and Contractual Workers Union) प्रकोष्ठ का प्रभारी भी बनाया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में असंगठित, कैजुअल एवं संविदा श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
नियुक्ति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
श्री कोलते कि नियुक्ति पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सुनील रामटेके , जी सुरेश बांबे भैय्या,प्रोफेसर के एल टांडेकर राजनांदगांव, माणिक खरे कवर्धा, हरीश टांडेकर,ज्ञानप्रकाश दांडेकर अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, अशोक शर्मा,डेरेश्वर बंजारे अधिवक्ता दुर्ग राजकुमार जायसवाल उर्फ मुन्ना , अजीसन के,जाकिर भाई,सैयद इस्माईल, दीनानाथ प्रसाद, अजय गौतम, रवि, रामकिशन, गोविंद कनौजिया,मंगल सिंह, सुधीर जायसवाल, अविनाश चौहान,दीपक कुमार इत्यादि लोगों ने बधाई बहुत शुभकामनाएं दी




