अहिवारा

संघ शताब्दी वर्ष पर अहिवारा में भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित

अहिवारा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अहिवारा खण्ड द्वारा भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही और राष्ट्र, संस्कृति व सामाजिक समरसता पर सारगर्भित विचार रखे गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमधा खण्ड के माननीय संघचालक एवं बीएसपी से सेवा निवृत पंचूलाल मारकण्डे (वार्ड क्रमांक 3, अहिवारा) रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ के सौ वर्षों की यात्रा, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका तथा सामाजिक एकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता जिला महाविद्यालयीन प्रमुख मिलाई-3 विनोद देवांगन रहे। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और अनुशासित जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। एवं आजादी की लड़ाई में संघ कि भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पूजा शर्मा, प्रभारी – चिवित्तक, भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, नंदनी नगर उपस्थित रहीं। उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण, महिला सहभागिता और पंच परिवर्तन माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों की जानकारी दी।
सम्मेलन के संयोजक कृषि विस्तार अधिकारी जगन्नाथ नहटिया तथा सहसंयोजक रविन्दर सिंह (हाइवे वार्ड-06, अहिवारा) रहे। दोनों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी स्वयंसेवकों व नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण रहा। अंत में सामूहिक रूप से समाज एवं राष्ट्र के उत्थान हेतु सतत प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker