अहिवारा ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल अल्पसंख्यक विभाग को नया अध्यक्ष बने जुमरात खान
अहिवारा। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के उद्देश्य से जुमरात खान जी को अहिवारा ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की अनुशंसा, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार जी के अनुमोदन एवं पी. लक्ष्मी नरसिम्हा राव, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल द्वारा की गई है।
नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। संगठन द्वारा आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास व्यक्त किया गया है कि जुमरात खान को कांग्रेस सेवा दल के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए अल्पसंख्यक समाज को संगठन से जोड़ने और कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जुमरात खान जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।




